About

क्या आप भी हमारी तरह ही हिंदी भाषा में रुचि रखते हैं और आपको ऐसा लगता है कि Finance और Investment से जुड़ी बहुत-सी बातें हिंदी में या तो आसानी से समझाई नहीं जातीं या फिर इतनी technical भाषा में लिखी होती हैं कि एक सामान्य व्यक्ति के लिए उन्हें समझना मुश्किल हो जाता है?

NiveshHindi ब्लॉग पर आपका स्वागत है।

अगर आप निवेश और अपने पैसों से जुड़ी हुई चीजों को सरल भाषा में समझना चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं।

NiveshHindi एक financial education platform है जहाँ Stock Market, Mutual Funds, ETF, Bonds, Personal Finance, Retirement, Loans, Tax, Gold, REIT/InvIT और दूसरे financial topics को आसान हिंदी में समझाने का प्रयास किया जाता है।

लेकिन NiveshHindi का उद्देश्य केवल जानकारी देना नहीं है।

हम चाहते हैं कि आप किसी financial concept को पहले समझें, फिर अपने numbers से उसे calculate करें, अलग-अलग situations देखकर उसका असर समझें और उसके बाद अपना फैसला खुद लें।

इसे बहुत आसान तरीके से कहें तो:

समझिए → अपने numbers से Calculate कीजिए → अलग situations देखिए → खुद informed decision लीजिए।

क्योंकि पैसा कमाना जरूरी है, लेकिन कमाए हुए पैसे को समझदारी से manage करना भी उतना ही जरूरी है।

NiveshHindi के पीछे कौन है?

इस educational platform के सूत्रधार हैं अनुपम श्रीवास्तव।

केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद नौकरी लगी तो मैंने सबसे पहले PPF और LIC से निवेश की शुरुआत सन 2005 में की।

वैसे भी शुरू-शुरू में तो कहाँ निवेश की पड़ी रहती है किसी को और यही नए लोगों की सबसे बड़ी गलतियों में से एक हो सकती है।

नौकरी शुरू होते ही salary, खर्च, shopping और दूसरी चीजें ज्यादा जरूरी लगती हैं और Saving, insurance, retirement या investing के बारे में हम अक्सर बाद में सोचते हैं।

मेरी financial learning कि शुरुआत भी धीरे-धीरे ही शुरू हुई।

2006 के आसपास मैंने अपना पहला Mutual Fund लिया, जो था UTI Infrastructure Fund, और इस तरह मेरा equity market में निवेश शुरू हुआ।

उस समय housing और infrastructure का माहौल काफी तेजी वाला था और शुरुआती वर्षों में मुझे इस investment से अच्छा फायदा भी हुआ।

उसके बाद 2007 से मैंने शेयर बाजार में निवेश करना शुरू किया, जो आज तक जारी है।

Market ने फायदा भी दिया और बहुत कुछ सिखाया भी

इस journey में मैंने सिर्फ बढ़ता हुआ market नहीं देखा बल्कि मैंने 2008 का बड़ा market crash भी देखा और Covid-19 के समय की तेज गिरावट भी।

मैंने पैसे कमाए भी और पैसे गंवाए भी।

मेरे कुछ फैसले सही रहे और कुछ गलत।

और शायद investment की सबसे ज्यादा learning इन्हीं अलग-अलग market situations से कारण ही हुई।

यही कारण है कि NiveshHindi पर मैं केवल यह नहीं बताना चाहता कि किसी चीज की definition क्या है।

मेरी कोशिश रहती है कि यह भी समझाया जाए कि वह चीज practical life में काम कैसे करती है और कहाँ confusion हो सकता है।

Stock Market में investment और trading के अलावा मैं समय के साथ Mutual Funds, Bonds, NPS, Real Estate, Crypto और दूसरे asset classes को भी समझता रहा हूँ और उनमें अपने स्तर पर निवेश करता रहा हूँ।

अपने खाली समय में मुझे लगातार पढ़ना, ब्लॉग लिखना और नई चीजें सीखना पसंद है।

एक Idea ने कैसे NiveshHindi का रूप लिया?

वैसे तो मुझे निवेश के अलावा photography में भी काफी रुचि है।

इसके लिए आप मेरे travel और photography blog YatraGraphy को भी पढ़ सकते हैं।

लेकिन Finance और Investment हमेशा से मेरे पसंदीदा विषयों में रहे हैं।

जैसा मैंने आपको बताया, मैंने निवेश से जुड़ी काफी जानकारी किताबों, articles और courses से हासिल की।

लेकिन केवल पढ़ने और खुद पैसे लगाकर चीजों को महसूस करने में काफी फर्क होता है।

अगर उसी जानकारी को practical तौर पर करके देखा जाए तो बहुत-सी बातें अलग तरीके से समझ आती हैं।

ऐसा ही मेरे साथ हुआ।

अपनी जानकारी को और बेहतर करने के लिए मैंने NSE Academy से online Wealth Management certificate course भी किया।

stock market course

NSE Academy आज भी Wealth Management सहित financial-market learning के कई courses चलाती है।

लेकिन यहाँ एक बात साफ कहना जरूरी है।

किसी course को करना, लंबे समय से invest करना या market का experience होना अपने-आप किसी व्यक्ति को SEBI-registered adviser नहीं बनाता।

मैं अपने अनुभव को learning और explanation में उपयोग करता हूँ और किसी reader को यह बताने में नहीं कि उसे कौन-सा share, fund या investment खरीदना चाहिए।

Quora से Blog तक

NiveshHindi शुरू करने से पहले मैंने निवेश से जुड़े सवालों के जवाब Quora जैसे platforms पर भी लिखने शुरू किए।

वहाँ लोगों के सवाल पढ़कर मुझे एक चीज बहुत साफ दिखाई दी।

बहुत बार समस्या information की कमी नहीं होती बल्कि असली समस्या यह होती है कि information समझ में ही नहीं आती।

किसी को CAGR और XIRR का फर्क नहीं समझ आता।

किसी को लगता है कि ₹1 करोड़ retirement के लिए अपने-आप पर्याप्त होगा।

कोई loan जल्दी चुकाना चाहता है लेकिन EMI घटाए या tenure, यह नहीं समझ पाता।

कोई Mutual Fund का expense ratio देखता है लेकिन यह नहीं समझता कि 0.5% का फर्क 20 साल में रुपये में कितना हो सकता है।

ऐसे practical सवाल ही NiveshHindi की सोच का आधार बने।

काफी लोगों ने मुझे अपने सवाल भी भेजे।

लेकिन एक बात मैं शुरू से साफ कहता आया हूँ:

निवेश एक personal विषय है। किसी की बात सुनकर या पढ़कर पैसा लगाने के बजाय पहले खुद समझना और अपना research करना जरूरी है।

इसीलिए NiveshHindi पर किसी particular share, Mutual Fund, ETF या दूसरे investment को खरीदने या बेचने की recommendation नहीं दी जाती है।

NiveshHindi हिंदी में क्यों?

भारत में बहुत से लोग Finance की बातें समझना चाहते हैं, लेकिन उन्हें English में लिखी technical information सहज नहीं लगती।

दूसरी तरफ बहुत ज्यादा कठिन हिंदी में Finance समझाना भी मुझे practical नहीं लगता।

इसलिए NiveshHindi की भाषा जानबूझकर ऐसी रखी गई है जैसी हम सामान्य जिंदगी में बोलते हैं।

हम Mutual Fund को “पारस्परिक निधि” कहकर चीजों को और मुश्किल नहीं बनाना चाहते।

SIP को SIP ही कहेंगे और XIRR को XIRR ही कहेंगे।

लेकिन उसका मतलब आसान हिंदी और ₹ के उदाहरण से समझाएँगे।

यही इस website की भाषा है।

आपको NiveshHindi पर क्या मिलेगा?

देखिए, पैसे और निवेश से जुड़े सवाल हमारी जिंदगी के लगभग हर stage पर आते हैं।

पहली salary से लेकर retirement तक।

घर खरीदने से लेकर बच्चे की पढ़ाई तक।

Loan लेने से लेकर emergency fund बनाने तक।

और इसी वजह से NiveshHindi पर आपको अलग-अलग financial topics मिलेंगे।

मुख्य रूप से:

  • Personal Finance
  • Goals और Life Planning
  • Retirement
  • Mutual Funds
  • ETF और Passive Investing
  • Stock Market Education
  • Technical Analysis Education
  • Bonds
  • Gold
  • REIT और InvIT
  • Loans और Credit
  • Tax से जुड़ी educational information
  • और अलग-अलग Financial Calculators

लेकिन हमारी कोशिश केवल ज्यादा से ज्यादा articles लिखने की नहीं है।

जहाँ किसी सवाल का जवाब calculation से बेहतर समझ आता है, वहाँ calculator या tool बनाना हमें ज्यादा useful लगता है।

सिर्फ पढ़िए नहीं, अपने numbers से समझिए

यही NiveshHindi को आगे ले जाने वाली सबसे important दिशा है।

मान लीजिए कोई आपसे कहता है:

Retirement के लिए ₹2 करोड़ चाहिए।

लेकिन आपके खर्च क्या हैं?

आपकी उम्र क्या है?

Retirement में कितने साल बाकी हैं?

Inflation कितना असर डाल सकता है?

दूसरे व्यक्ति के ₹2 करोड़ आपके लिए सही number क्यों होंगे?

इसीलिए NiveshHindi पर calculators का उद्देश्य केवल कोई final number निकालना नहीं है।

हमारी कोशिश है कि आप अपने numbers डालें और देखें:

  • अगर assumption बदलें तो result कितना बदलता है?
  • Goal में gap कितना है?
  • Loan जल्दी चुकाने पर interest में कितना फर्क पड़ता है?
  • Retirement corpus अलग situations में कितने समय चल सकता है?
  • Fees का लंबे समय में क्या असर पड़ सकता है?

यानी calculator आपको केवल अपना फैसला नहीं सुनाए बल्कि वह आपको फैसला समझने में मदद करे।

NiveshHindi पर जानकारी कैसे तैयार की जाती है?

हमारे articles अधिकतर educational होते हैं और कई जगह मेरे अपने investing experience और practical observations भी शामिल होते हैं।

लेकिन personal experience को fact नहीं माना जाता।

जहाँ किसी विषय में rules, tax, सरकारी scheme, regulation या दूसरी बदलने वाली जानकारी शामिल होती है, वहाँ हमारी कोशिश रहती है कि जानकारी को भरोसेमंद और जहाँ संभव हो primary sources से verify किया जाए।

जैसे:

  • SEBI
  • RBI
  • AMFI
  • Income Tax Department
  • PFRDA
  • EPFO
  • NSE/BSE
  • संबंधित सरकारी विभाग या regulator

Forums और social media भी useful होते हैं, लेकिन एक अलग कारण से।

वहाँ से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि लोगों के असली सवाल क्या हैं और उन्हें कहाँ confusion हो रहा है।

लेकिन किसी financial fact को केवल forum comment देखकर सही नहीं मान लिया जाता।

अगर किसी पुराने article में information बदल चुकी है तो हमारी कोशिश रहती है कि उसे समय के साथ update किया जाए।

उदाहरण असली क्यों लगते हैं?

NiveshHindi पर आपको बहुत से examples ₹ में मिलेंगे।

₹10,000 SIP।

₹50 लाख का home loan।

₹80,000 monthly expenses।

₹1 करोड़ retirement corpus।

ऐसे numbers का उद्देश्य कोई recommendation देना नहीं है।

इनका काम केवल concept को समझाना है।

क्योंकि कई बार एक formula पढ़कर बात समझ नहीं आती, लेकिन उसी formula को ₹10,000 के example से देखते ही बात साफ हो जाती है।

आपको NiveshHindi पर क्या नहीं मिलेगा?

यह हिस्सा उतना ही जरूरी है जितना यह बताना कि यहाँ क्या मिलेगा।

Buy/Sell की सलाह नहीं मिलने वाली

हम यह नहीं बताते कि आपको कौन-सा share खरीदना चाहिए या बेचना चाहिए।

यहाँ पर किसी stock का target price नहीं दिया जाता।

कोई “multibagger” का दावा नहीं किया जाता।

कोई guaranteed return नहीं बताये जाते।

और न ही “यह सबसे अच्छा fund है इसलिए खरीदिए” जैसी personal recommendation डी जाती है ।

Personal Financial Planning Service नहीं

इस blog पर Personal Finance और Financial Planning से जुड़े concepts समझाए जाते हैं।

लेकिन हम आपकी personal financial plan बनाने की paid या personalised advisory service नहीं देते।

SEBI Registered Investment Adviser या Research Analyst नहीं

NiveshHindi और इसके लेखक SEBI-registered Investment Adviser या Research Analyst के रूप में सेवाएँ प्रदान नहीं करते।

इस website का मुख्य उद्देश्य financial education है।

यहाँ मौजूद किसी भी article या calculator को personal investment advice नहीं माना जाना चाहिए।

कानूनी या Tax Filing Service नहीं

हम किसी प्रकार की legal service नहीं देते।

यहाँ पर Tax से जुड़े articles का उद्देश्य केवल concepts और rules को समझाना है।

हम Income Tax Return filing या ऐसी दूसरी professional filing service नहीं देते।

और क्योंकि tax rules समय के साथ बदल सकते हैं, किसी महत्वपूर्ण फैसले से पहले latest official information verify करना जरूरी है।

कोई Disclaimer खराब content को सही नहीं बना सकता

यह बात भी हमारे लिए important है।

सिर्फ article के नीचे “यह educational purpose के लिए है” लिख देने से कोई recommendation educational नहीं बन जाती।

इसलिए हमारी कोशिश रहती है कि article की body में ही language साफ रहे।

हमारा काम है: आपको समझाना कि किसी चीज को evaluate कैसे करें।

यह बताना नहीं कि: आपको क्या खरीदना चाहिए।

अगर किसी Article में गलती मिले तो?

Finance में छोटी-सी गलत जानकारी भी reader के लिए important हो सकती है।

इसलिए अगर आपको किसी article में:

  • कोई factual error
  • पुराना rule
  • गलत calculation
  • टूटा हुआ link
  • या कोई ऐसी बात मिले जो साफ नहीं है

तो हमें जरूर बताइए।

आप Contact Us page के जरिए हमसे संपर्क कर सकते हैं।

हम सही feedback का स्वागत करते हैं और जरूरत होने पर content को दोबारा check और correct करने का प्रयास करते हैं।

NiveshHindi के Calculators के बारे में

NiveshHindi पर बढ़ते हुए calculators और tools हमारी website का एक important हिस्सा हैं।

ध्यान दें कि इनका उद्देश्य किसी investment का future बताना नहीं है बल्कि इनका उद्देश्य आपको calculation और अलग-अलग situations समझाना है।

जहाँ calculator में assumed return, inflation या किसी दूसरे अनुमान की जरूरत होती है, वहाँ वह assumption reader के control में होना चाहिए।

जहाँ tax, rate या किसी सरकारी rule का use होता है, वहाँ source और last-verified date देना हमारी दिशा का हिस्सा है।

और जहाँ possible हो, calculator की methodology भी साफ बताई जानी चाहिए कि result निकला कैसे।

आपको अब क्या करना है?

हमारा यही प्रयास रहेगा कि समय-समय पर आपको सरल भाषा में Finance और Investment से जुड़ी उपयोगी जानकारी मिलती रहे।

यहाँ हम अपने अनुभव, calculations और भरोसेमंद sources के आधार पर content को बेहतर बनाते रहेंगे।

लेकिन हमारा उद्देश्य आपको किसी investment की तरफ धकेलना नहीं है।

हम चाहते हैं कि आप अपने पैसे से जुड़ा फैसला सोच समझकर लें।

अगर आपके पास कोई ऐसा सवाल है जिसे समझने में आपको परेशानी हो रही है तो हमें जरूर बताइए।

हो सकता है वही सवाल दूसरे बहुत से readers का भी हो और अगर एक ही तरह का सवाल बार-बार पूछा जाता है तो हम उस पर नया article, guide या calculator बनाने का प्रयास कर सकते हैं।

तो जुड़िए NiveshHindi के साथ।

समझिए। Calculate कीजिए। अलग situations देखिए। और अपना फैसला खुद लीजिए।

अब आपको किस बात का इंतजार है ?

आइये, निवेश हिंदी की सदस्यता लें और इस शिक्षित निवेशक समुदाय का हिस्सा बनें!

अपना कीमती समय निकालने के लिए आपका धन्यवाद।

शेयर करें!

आप इस पेज की सामग्री को कॉपी नहीं कर सकते!

Scroll to Top