NiveshHindi पर calculators बनाने का मकसद ये नहीं है कि आपको कोई ready-made results दे दिए जाएँ।
हमारा सीधा-सा तरीका है:
पहले समझिए → फिर अपने numbers डालिए → अलग scenarios देखिए → फिर खुद informed decision लीजिए।
इसीलिए हमारे calculators का उद्देश्य answer prescribe करना नहीं बल्कि scenarios को समझाना है।
मान लीजिए Retirement Calculator आपको ₹3 करोड़ का corpus दिखाता है।
इसका मतलब यह नहीं कि:
“आपको ₹3 करोड़ ही चाहिए।”
इसका मतलब इतना है कि आपने जो age, expenses, inflation, return और बाकी assumptions डाले हैं, उनके आधार पर calculation लगभग ये result दिखा रहा है।
अब अगर inflation बदल दें, retirement age बदल दें या expenses बदल दें तो result भी बदल जाएगा और यही calculator का असली काम है।
आपको एक fixed answer देना नहीं बल्कि यह दिखाना कि कौन-सी assumption बदलने से आपके numbers पर कितना असर पड़ सकता है।
Formulas कहाँ से आते हैं?
हर calculator एक जैसा नहीं होता।
कुछ calculations केवल standard Maths पर based होती हैं।
जैसे:
- CAGR
- Compound Growth
- Inflation
- Future Value
- Present Value
- SIP जैसी calculations
इनमें हम calculation के पीछे इस्तेमाल किया गया formula या तरीका साफ रखने की कोशिश करते हैं।
लेकिन कुछ calculators ऐसे होते हैं जिनमें केवल Maths काफी नहीं है।
उदाहरण के लिए:
- EPF
- Income Tax से जुड़ी calculation
- NPS
- किसी Government Scheme से जुड़ा calculator
- ऐसी calculation जिसमें कोई official rate, limit या rule लागू होता है
ऐसे मामलों में calculation के लिए current rule या rate को relevant official source से verify करना जरूरी है।
जहाँ लागू हो वहाँ SEBI, RBI, PFRDA, EPFO, Income Tax Department, AMFI, NSE/BSE या संबंधित सरकारी संस्था जैसे primary sources को preference दी जाती है।
Assumptions कैसे labelled हैं?
Calculator और reality में एक बड़ा फर्क होता है।
Calculator को calculation करने के लिए कुछ assumptions चाहिए।
लेकिन future हमें पहले से पता नहीं होता।
मान लीजिए आपने Retirement Calculator में:
Inflation = 6%
और
Return = 8%
डाला।
Calculator इन्हीं numbers से आगे की calculation करेगा।
लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि अगले 25 साल inflation exactly 6% और return exactly 8% ही रहेगा।
इसीलिए जहाँ कोई number future assumption है, उसे हम assumption ही मानते हैं, prediction नहीं।
अगर calculator में कोई default value दी गई है तो उसका मकसद सिर्फ calculator को समझना और आसान बनाना होना चाहिए।
उसे recommendation या expected return नहीं समझना चाहिए।
जहाँ possible होगा, user उस assumption को खुद बदल सकेगा।
आपके Numbers सबसे Important हैं
Generic calculator की सबसे बड़ी limitation यह होती है कि वह हर व्यक्ति को लगभग एक जैसा answer देने लगता है।
NiveshHindi के calculators में हमारा focus इस बात पर है कि जहाँ जरूरत हो वहां आप अपने numbers खुद डाल सकें।
जैसे:
आपका monthly expense कितना है?
Retirement में कितने साल बाकी हैं?
आपका existing corpus कितना है?
Loan का outstanding amount कितना है?
SIP कब-कब हुई?
Goal आज कितने का है?
इससे calculator किसी imaginary average person की जगह आपके inputs पर calculation कर सकता है।
फिर भी result advice नहीं बन जाता है ये ध्यान रखें क्योंकि inputs आपके हैं और future assumptions uncertain हैं।
एक ही Result पर मत रुकिए
यही हमारे calculators का एक important हिस्सा है।
मान लीजिए Retirement Calculator में result आया:
Required Corpus: ₹4.2 करोड़
अब सिर्फ यह number देखकर calculator बंद कर देने से ज्यादा फायदा नहीं होगा।
जरा assumption बदलकर देखिए।
अगर retirement 2 साल बाद हो तो?
Expenses 10% कम हों तो?
Inflation ज्यादा रहे तो?
Return assumption कम रखें तो?
यही scenario analysis आपको यह समझने में मदद करता है कि आपका plan किन चीजों पर ज्यादा depend कर रहा है।
इसलिए जहाँ useful होगा, NiveshHindi के नए calculators में केवल एक result दिखाने की जगह अलग scenarios, gaps या stress cases दिखाने पर ज्यादा focus रहेगा।
Inflation को कैसे Handle करते हैं?
Inflation financial planning में बहुत बड़ा फर्क डाल सकता है।
मान लीजिए आज किसी goal की cost ₹20 लाख है।
अगर वह goal 15 साल बाद है तो केवल आज के ₹20 लाख को देखकर planning करना सही नहीं होगा।
इसलिए जहाँ जरूरी हो वहाँ calculator future cost निकालने के लिए user द्वारा दिए गए inflation rate का इस्तेमाल कर सकता है।
लेकिन ध्यान रखें:
Inflation rate भी assumption है।
Education, medical cost, घर का खर्च और दूसरी चीजों की actual inflation एक जैसी होना जरूरी नहीं है।
इसीलिए हम किसी एक inflation rate को हर situation के लिए “सही rate” नहीं मानते।
जहाँ calculator अलग inflation input की जरूरत बताता है वहां user अपनी assumption बदलकर अलग scenarios देख सकता है।
Expected Return का मतलब क्या है?
कुछ planning calculators में future calculation के लिए growth या return assumption की जरूरत पड़ सकती है।
उदाहरण:
Retirement planning
Goal planning
SIP projection
Corpus survival
ऐसे input में दिया गया percentage expected या guaranteed future return नहीं है।
वह सिर्फ calculation चलाने के लिए user द्वारा चुनी गई assumption है।
इसलिए बेहतर तरीका यह है कि केवल एक optimistic number देखकर result न निकालें।
अलग-अलग assumptions डालकर देखिए कि result कितना बदलता है।
यही वजह है कि हमारे future tools में scenario और stress testing पर ज्यादा focus रहेगा।
Tax और Rules वाले Calculators
Tax, EPF, NPS, Government Schemes और कई दूसरे financial rules समय के साथ बदल सकते हैं।
इसलिए ऐसे calculator की calculation केवल formula से सही नहीं रहती।
उसका current rule भी सही होना चाहिए।
जहाँ calculator किसी ऐसे rule पर depend करता है, वहाँ हमारा तरीका होगा:
Current official source check करना → applicable rule समझना → calculation में उसे लागू करना → Last Verified Date दिखाना।
अगर कोई rule बदल गया है लेकिन calculator अभी update नहीं हुआ है तो उसकी पुरानी calculation पर financial decision नहीं लेना चाहिए।
Last Verified Date क्यों जरूरी है?
हर calculator को रोज बदलने की जरूरत नहीं होती।
CAGR का mathematical formula अचानक अगले महीने नहीं बदल जाएगा।
लेकिन EPF interest rate, tax rule या किसी Government Scheme की limit बदल सकती है।
इसलिए जहाँ calculation time-sensitive information पर depend करती है, वहाँ हम Last Verified Date दिखाने की कोशिश करेंगे।
इसका मतलब यह है कि उस date तक relevant rule या source को check किया गया था।
यह कोई guarantee नहीं कि उसके बाद rule नहीं बदला होगा।
इसलिए पुराने verified date वाले rule-based calculator में current official source भी check करना सही रहेगा।
Rounding कैसे होती है?
Financial calculations में कई बार calculator के अंदर बहुत सारे decimal points निकलते हैं।
लेकिन result में ₹4,27,63,812.78654 दिखाने का कोई practical फायदा नहीं है।
इसलिए display को आसान रखने के लिए result को जरूरत के हिसाब से round किया जा सकता है।
जैसे:
₹10,542.74 → ₹10,543
या
8.73428% → 8.73%
लेकिन जहाँ आगे की calculation हो रही हो, वहाँ संभव हो तो calculation पूरी available precision पर की जाती है और rounding आखिर में दिखाई जाती है।
इससे छोटे rounding differences का असर कम होता है।
Validation और Testing
Calculator का design अच्छा दिखना काफी नहीं है।
Calculation भी सही होनी चाहिए।
इसीलिए नए या materially updated calculators में हमारा लक्ष्य रहेगा कि calculation को अलग-अलग test cases से check किया जाए।
जैसे:
Normal case
जब सभी inputs सामान्य हों।
Boundary case
जैसे zero, बहुत कम या बहुत ज्यादा value।
Invalid input
जैसे negative age या गलत date।
Manual check
जहाँ calculation छोटी हो वहाँ formula से result खुद निकालकर compare करना।
Known-result check
जहाँ reliable reference calculation available हो वहाँ result को उससे compare करना।
Complex calculators में methodology और important test cases calculator के साथ भी दिए जा सकते हैं।
अगर आपको किसी calculator में calculation गलत लगती है तो हमें जरूर बताएं।
Illustrative Assumptions
कई बार calculator को पहली बार खोलते ही कुछ numbers पहले से भरे हुए मिल सकते हैं।
इन numbers का मकसद calculator के use को आसान बनाना है।
ये numbers आपकी financial situation के लिए recommendation नहीं हैं।
उदाहरण के लिए अगर किसी calculator में पहले से 6% inflation दिखाई देती है तो इसका मतलब यह नहीं कि:
“NiveshHindi मानता है कि आपकी inflation 6% ही रहेगी।”
वह सिर्फ illustrative assumption हो सकती है इसलिए जहाँ संभव हो उसे बदलकर अपने हिसाब से scenario देखिए।
Calculator का Result क्या बताता है और क्या नहीं?
यह फर्क समझना बहुत जरूरी है।
Calculator आपको यह बता सकता है:
“अगर ये assumptions सही रहें तो calculation क्या बनती है?”
लेकिन calculator यह नहीं बता सकता:
“Future में exactly यही होगा।”
उदाहरण के लिए Retirement Calculator corpus निकाल सकता है।
लेकिन वह यह guarantee नहीं कर सकता कि:
Inflation वही रहेगी।
Market return वही रहेगा।
आपके expenses नहीं बदलेंगे।
आपकी retirement age नहीं बदलेगी।
Tax rules वैसे ही रहेंगे।
इसीलिए calculator को decision समझने का tool मानिए किसी decision का replacement नहीं।
हमारी कोशिश “Good/Bad” बताने से ज्यादा Gap दिखाने की है
यह NiveshHindi calculators का एक important direction रहेगा।
किसी calculator का result केवल यह नहीं होना चाहिए:
Good
या
Bad
बल्कि जहाँ useful हो वहाँ यह दिखाना ज्यादा बेहतर है:
आप कहाँ खड़े हैं?
Gap कितना है?
कौन-सी assumption से result सबसे ज्यादा बदल रहा है?
अगर situation बदलती है तो क्या होता है?
यानी calculator आपको फैसला सुनाने के बजाय अपनी स्थिति समझने में मदद करे।
Calculator Privacy
Financial calculator use करते समय आप अपने पैसे से जुड़े numbers डाल सकते हैं।
इसलिए privacy हमारे लिए important है।
हमारा principle simple है:
Calculator को जितनी information calculation के लिए चाहिए उससे ज्यादा personal information नहीं मांगनी चाहिए।
जहाँ calculation browser में ही की जा सकती है, वहाँ unnecessary personal data collect करने की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
अगर किसी calculator या feature में data save, transmit या किसी external service के साथ process होता है तो उसकी जानकारी संबंधित page और Privacy Policy में साफ होनी चाहिए।
किसी भी calculator में sensitive information जैसे:
Bank Password
OTP
PIN
Full Card Details
की जरूरत नहीं होनी चाहिए।
ऐसी information कभी calculator में enter न करें।
हर Calculator की Methodology एक जैसी नहीं होगी
यह page NiveshHindi के calculators की general methodology बताता है।
लेकिन कुछ calculators काफी simple हैं।
जैसे CAGR Calculator।
वहीं Retirement Readiness, Loan Decision या Corpus Survival जैसे calculators में कई calculations और assumptions हो सकती हैं।
इसलिए complex calculators के साथ उनकी अपनी छोटी methodology भी दी जा सकती है।
उदाहरण:
XIRR Calculator
Cash-flow signs, exact dates, current value और XIRR calculation कैसे handle होती है।
Retirement Readiness Lab
Expenses, inflation, retirement years, corpus, growth assumptions और stress scenarios कैसे calculate होते हैं।
Loan Decision Lab
Outstanding loan, interest rate, remaining tenure, prepayment और अलग repayment scenarios कैसे compare किए जाते हैं।
इससे user केवल result नहीं देखता।
वह यह भी समझ सकता है कि result आया कैसे।
Formula या Calculation में गलती मिले तो?
Calculator में error मिलना possible है।
Formula सही हो सकता है लेकिन coding में गलती हो सकती है।
Rule update हो सकता है।
या कोई ऐसा edge case हो सकता है जो testing में सामने न आया हो।
अगर आपको calculation, formula, source या assumption में कोई problem दिखती है तो हमें बताइए।
हम उसे check करेंगे और जरूरत होने पर correction करेंगे।
हमारी Limitation भी समझिए
कोई भी calculator आपकी पूरी financial life नहीं जान सकता।
एक Retirement Calculator को यह पता नहीं होता कि:
आपकी health कैसी रहेगी।
आपका खर्च कब बदलेगा।
आपके परिवार में क्या बदलाव आएगा।
Future tax क्या होगा।
या Market कब ऊपर या नीचे जाएगा।
इसी तरह Loan Calculator आपके लिए यह decide नहीं कर सकता कि liquidity आपके लिए कितनी important है।
इसीलिए calculator की accuracy केवल formula पर नहीं बल्कि आपके inputs और assumptions पर भी depend करती है।
गलत input डालेंगे तो mathematically सही calculation भी आपके लिए useful result नहीं देगी।
आखिर में एक बात याद रखें
Calculator का काम future बताना नहीं है।
उसका काम है: आपके numbers को समझने में मदद करना।
मान लीजिए किसी calculator में एक assumption बदलने से result ₹2 करोड़ से ₹3.5 करोड़ हो जाता है।
मेरे हिसाब से calculator का सबसे useful result केवल ₹3.5 करोड़ नहीं है।
ज्यादा important यह समझना है कि:
ऐसा कौन-सा assumption था जिसके बदलने से इतना फर्क पड़ा?
यहीं से financial planning ज्यादा practical बनती है।
इसलिए NiveshHindi पर हमारा focus रहेगा:
समझिए → अपने numbers से Calculate कीजिए → अलग scenarios देखिए → खुद informed decision लीजिए।
जरूरी नोट
NiveshHindi के calculators केवल financial education और scenario understanding के लिए हैं।
Calculator का result investment advice, return guarantee या किसी financial product की recommendation नहीं है।
NiveshHindi SEBI-registered Investment Adviser या Research Analyst नहीं है।
Last Reviewed: 24 August 2026
Page: Calculator Methodology & Assumptions
