NiveshHindi का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा articles publish करना नहीं है।
हम कोशिश करते हैं कि किसी financial topic को आसान भाषा में समझाया जाए, जहाँ जरूरत हो वहाँ numbers और examples के साथ calculation दिखाई जाए जिससे पाठक गण अलग-अलग situations को समझकर अपना informed decision खुद ले सके।
हमारी basic philosophy है:
समझिए → अपने numbers से Calculate कीजिए → अलग scenarios देखिए → खुद informed decision लीजिए।
NiveshHindi financial education और awareness के लिए है। हमारा काम किसी stock, Mutual Fund, ETF या दूसरे investment product को खरीदने या बेचने की सलाह देना नहीं है।
हम NiveshHindi पर क्या Publish करते हैं?
हम मुख्य रूप से ऐसी जानकारी publish करते हैं जो normal Indian reader को पैसे और investment से जुड़े concepts समझने में मदद करे।
इसमें शामिल हो सकते हैं:
- Mutual Fund, ETF, Stock Market, Bonds, REIT/InvIT जैसे investment concepts
- Retirement Planning
- Goal Planning
- Loans और Credit
- EPF, NPS, PPF जैसी financial schemes
- Inflation, Returns, Expense Ratio, XIRR जैसे financial concepts
- Calculators और financial tools
- अलग-अलग financial situations को समझाने वाले examples और scenario analysis
हमारी कोशिश केवल यह बताने की नहीं होती कि कोई चीज क्या है।
जहाँ तक possible हो, हम यह भी समझाने की कोशिश करते हैं कि:
यह आपके दिए numbers में कैसे काम करती है और इसका practical मतलब क्या है।
हम क्या Publish नहीं करते?
NiveshHindi investment tips या security recommendations देने वाली website नहीं है।
हम जानबूझकर ऐसे content से बचते हैं जैसे:
- Buy / Sell / Hold calls
- Target Price
- “Best Stock to Buy”
- “Best Mutual Fund to Invest”
- “Best ETF to Buy”
- Multibagger claims
- Live trading calls
- Guaranteed या assured return
- किसी particular security में personalised investment recommendation
अगर कोई reader पूछता है:
“कौन-सा Mutual Fund खरीदूँ?”
तो हमारा उद्देश्य किसी fund का नाम बताना नहीं होगा।
हम कोशिश करेंगे कि reader यह समझ सके:
Mutual Fund compare करते समय किन numbers, costs और risks को समझना चाहिए?
यानी हमारा focus है:
HOW TO UNDERSTAND OR EVALUATE
ना कि:
WHAT TO BUY.
हम Topics कैसे चुनते हैं?
हर article केवल keyword देखकर नहीं बनाया जाता है।
यहाँ हम यह समझने की कोशिश करते हैं कि reader का असली सवाल क्या है।
उदाहरण के लिए कोई पूछता है:
“क्या ₹20,000 की SIP काफी है?”
तो केवल SIP return calculation को दिखाना शायद उस सवाल का पूरा जवाब नहीं है।
असल सवाल हो सकता है:
क्या यह SIP मेरे goal के लिए पर्याप्त है?
ऐसी situations में article के साथ calculator या scenario tool ज्यादा useful हो सकता है।
हम कोशिश करते हैं कि एक ही विषय की छोटी-छोटी keyword variations के लिए कई कमजोर pages बनाने के बजाय एक ऐसा useful resource बनाया जाए जो reader की पूरी problem solve करे।
Financial Facts के लिए हम Sources कैसे चुनते हैं?
Finance में छोटी-सी गलत जानकारी का भी बड़ा असर हो सकता है।
इसीलिए जहाँ rules, taxation, schemes, regulations या दूसरे बदलने वाले financial facts शामिल हों, वहाँ हमारी पहली preference primary source होती है।
जहाँ relevant हो, हम इन sources को priority देते हैं:
- SEBI
- RBI
- Income Tax Department
- Ministry of Finance और Government sources
- AMFI
- EPFO
- PFRDA
- NSE
- BSE
- Official scheme documents और regulatory circulars
इसके बाद जरूरत के अनुसार:
- AMC के official documents
- Index methodology
- Annual Reports
- Exchange filings
का उपयोग किया जा सकता है।
Financial news या दूसरी अच्छी publications context समझने में मदद कर सकती हैं, लेकिन जहाँ primary source available हो वहाँ महत्वपूर्ण factual claim को केवल किसी news article के भरोसे छोड़ना हमारी preference नहीं है।
Forums, Reddit और Social Media का हम कैसे उपयोग करते हैं?
Reddit, forums, Q&A websites और social discussions भी हमारे लिए useful हैं।
लेकिन facts establish करने के लिए नहीं पर इनसे हमें यह समझने में मदद मिलती है कि normal reader वास्तव में क्या पूछ रहा है।
लोग कहाँ confused हैं?
कौन-सा concept बार-बार समझ नहीं आ रहा?
किस calculation का practical मतलब clear नहीं है?
कौन-सा सवाल existing articles या calculators ठीक से answer नहीं कर रहे?
हम इसे बहुत simple तरीके से देखते हैं:
Forums बताते हैं कि लोग क्या पूछ रहे हैं।
Primary sources बताते हैं कि सही क्या है।
इसलिए किसी forum comment या social-media opinion को financial fact मानकर यहाँ publish नहीं किया जाता है।
Article Publish होने से पहले क्या Check किया जाता है?
जहाँ applicable हो, article publish करने से पहले इन चीजों को check किया जाता है:
Facts
क्या important factual statements सही हैं?
Current Rules
क्या tax, regulation, scheme या rule बदल चुका है?
Sources
क्या महत्वपूर्ण financial facts के लिए बेहतर primary source available है?
Numbers और Calculations
क्या examples और calculations mathematically सही हैं?
Language
क्या explanation normal reader समझ सकता है या हमने topic को unnecessarily मुश्किल बना दिया है?
Investment Advice Boundary
क्या कोई sentence अनजाने में recommendation, return promise या Buy/Sell जैसी language में तो नहीं चला गया?
Reader Usefulness
Article पढ़ने के बाद reader को topic वास्तव में ज्यादा clear होगा या केवल definition पढ़कर फिर दूसरी website search करनी पड़ेगी?
पुराने Articles को हम कैसे Update करते हैं?
Finance content को एक बार publish करके हमेशा के लिए छोड़ देना सही नहीं है।
पुराने articles में कई चीजें बदल सकती हैं।
जैसे:
- Tax rules
- SEBI/RBI/PFRDA rules
- Scheme conditions
- Interest rates
- Limits
- Product structure
- Market regulations
इसलिए किसी पुराने article को update करते समय केवल तारीख बदल देना हमारे लिए update नहीं है।
जहाँ जरूरत हो, हम check करते हैं:
Factual Review
क्या पुराने facts आज भी सही हैं?
Regulatory Review
क्या कोई नया rule, circular या regulation आ चुका है?
Source Check
क्या पुराने source की जगह कोई नया या बेहतर primary source available है?
Recommendation Language
क्या पुराने article में ऐसी language है जो आज investment recommendation जैसी लग सकती है?
ऐसी wording को हटाया या educational form में बदला जा सकता है।
Examples
क्या पुराने examples आज भी concept को सही तरीके से समझाते हैं?
Reader Questions
क्या अब readers उसी topic के बारे में कुछ नए practical सवाल पूछ रहे हैं जिन्हें article में answer करना चाहिए?
Material update होने पर जहाँ suitable हो वहाँ Last Reviewed या Fact Checked date भी update की जाती है।
सिर्फ article को नया दिखाने के लिए date बदलना हमारी policy नहीं है।
हमारे Calculators और Tools कैसे Check होते हैं?
NiveshHindi में calculators केवल traffic के लिए लगाए गए छोटे formula boxes नहीं हैं बल्कि हमारी tool philosophy है:
अपना data डालिए → assumptions समझिए → scenarios compare कीजिए → result समझिए → खुद informed decision लीजिए।
जहाँ तक practical हो, calculator के लिए हम check करते हैं:
- Formula
- Input validation
- Assumptions
- Edge cases
- Rounding
- Mobile usability
- Result की explanation
- Tax या regulatory assumptions, अगर applicable हों
- Calculation की limitations
जहाँ return, inflation या future growth जैसी assumptions use होती हैं, उन्हें illustrative assumptions माना जाता है।
ध्यान दें….Calculator का result future outcome की guarantee नहीं होता है।
Article कौन लिखता और Review करता है?
NiveshHindi पर final editorial responsibility इंसान की है।
Content में author की अपनी explanation, examples और practical reasoning को महत्व दिया जाता है।
जहाँ किसी article में financial facts, regulations या calculations शामिल हों, उन्हें suitable sources और available information के against check किया जाता है।
हम कोशिश करते हैं कि जहाँ reader को author के बारे में जानना useful हो, वहाँ author information और About page तक पहुंच साफ रहे।
AI Tools का उपयोग
Research और content बनाने की process में technology और AI tools की मदद ली जा सकती है।
इनका उपयोग जैसे कामों में हो सकता है:
- किसी विषय पर research को organize करना
- readers के common questions खोजने में मदद
- information को structure करना
- calculations या examples को cross-check करने में मदद
- language, spelling या presentation सुधारना
लेकिन केवल AI output को बिना review किए financial fact मान लेना हमारी policy नहीं है।
जहाँ financial facts महत्वपूर्ण हैं, वहाँ उन्हें suitable sources से verify किया जाता है।
Final article की accuracy, usefulness, language और editorial decision की responsibility NiveshHindi की रहती है।
AI का उपयोग ज्यादा pages बनाने के लिए नहीं, बल्कि research और explanation को बेहतर बनाने में मदद के लिए किया जा सकता है।
अगर हमें कोई गलती मिलती है तो?
हम पूरी कोशिश करते हैं कि published information सही हो।
फिर भी financial rules बदल सकते हैं या किसी calculation अथवा factual statement में error रह सकता है।
अगर हमें कोई meaningful error मिलता है, तो हमारा उद्देश्य है:
पहले उसे verify करना → फिर article या calculator को correct करना → और जहाँ जरूरी हो वहाँ reviewed date update करना।
बड़ी correction होने पर reader को correction note देना भी उचित हो सकता है।
अगर आपको NiveshHindi के किसी article या calculator में factual error, outdated information या calculation issue दिखाई दे तो आप हमें बता सकते हैं।
Financial Education की हमारी सीमा
NiveshHindi SEBI-registered Investment Adviser या Research Analyst नहीं है।
हमारा content financial education और awareness के लिए है।
किसी article, example, calculator या illustration को किसी particular security को Buy, Sell या Hold करने की personalized recommendation नहीं समझा जाना चाहिए।
Investment से जुड़े फैसले लेते समय reader को अपनी financial situation, risk, time period और जरूरतों को खुद समझना चाहिए और जहाँ जरूरत हो वहाँ appropriately qualified professional से मदद लेनी चाहिए।
इस Policy को कैसे Update किया जाता है?
जैसे-जैसे NiveshHindi का content, calculators और editorial process evolve होगा, यह policy भी update की जा सकती है।
अगर sourcing, review process या content creation में कोई meaningful change होता है तो उसे इस page में reflect करने की कोशिश की जाएगी।
Last Reviewed: 24 August 2026
