Retirement Calculator: कितना पैसा चाहिए?

Retirement के बाद घर का खर्च चलाने के लिए कितना पैसा चाहिए होगा? अपना आज का खर्च, उम्र और return का अनुमान भरें। पहले से savings हैं तो More settings में जोड़ दें।

पहले अपनी details भरें

खर्च और उम्र के boxes में example हैं। अपने numbers भरें। दोनों return वाले boxes भी भर दें।

Easy mode

Return आप कितना मान रहे हैं?

एक return Retirement तक के लिए है, दूसरा उसके बाद के लिए। दोनों अलग हो सकते हैं।

पहले से savings हैं तो More settings में जोड़ दें। Easy mode में savings ₹0 और Step-up 0% है।
More settings: अपनी savings और returns भरें

अभी कितना पैसा बचाया है, यहाँ भरें। Equity, Debt और बाकी investments के returns भी अलग रख सकते हैं। Numbers बदलेंगे तो नीचे result भी बदल जाएगा।

खर्च में कुछ और जोड़ना है?

ऊपर के खर्च के अलावा कोई और monthly खर्च है तो यहाँ लिखें।

अभी तक कितना पैसा बचाया है?

वही पैसा भरें जिसे Retirement के खर्च के लिए रखेंगे। एक ही रकम दो जगह न भरें।

इन investments से कितना return मान रहे हैं?

नीचे example returns हैं। हर box में अपना अनुमान रख सकते हैं। Tax और fees कटने के बाद का return भरें।

हर महीने पैसा कहाँ लगाएँगे?

हर महीने जो पैसा invest करेंगे, उसमें Equity, Debt और बाकी investments का percentage भरें।

सभी boxes भरने के बाद हर महीने कितना नीचे दिखेगी। आप numbers बदलेंगे तो रकम भी बदल जाएगी। Button दबाकर भी हिसाब देख सकते हैं।

आपने क्या रखा है

Tax अलग से नहीं निकाला जाता। Pension से मिलने वाला पैसा और कोई बड़ा एकबार का खर्च इसमें नहीं जुड़ा है। Returns आपके रखे हुए अनुमान हैं।

यह calculator कैसे इस्तेमाल करें?

पहले अपना हर महीने का खर्च और उम्र भरें। फिर बताएं कि किस उम्र में Retirement लेना चाहते हैं और कितनी उम्र तक के खर्च का हिसाब चाहिए। महंगाई और दोनों returns भी भर दें। इसके बाद “मेरा हिसाब देखें” दबाएँ।

आपको दिखेगा कि Retirement के समय कितना पैसा चाहिए और उसके लिए हर महीने कितना invest करना होगा। पहले से कुछ पैसा बचाया है तो More settings में जोड़ सकते हैं।

Easy mode और More settings में क्या फर्क है?

Easy mode में आपकी अभी की savings नहीं जोड़ी हैं। हर साल investment बढ़ाना भी नहीं रखा है, यानी Step-up 0% है। इससे पहले एक सीधा हिसाब देख सकते हैं।

More settings में अपनी savings जोड़ें। Equity, Debt और बाकी investments के returns अलग रखें। आप यह भी चुन सकते हैं कि हर महीने का कितना percentage कहाँ लगेगा और हर साल investment कितना बढ़ाएँगे।

More settings बंद करेंगे तो Easy result वापस आएगा। वहाँ भरे हुए numbers मिटेंगे नहीं। दोनों modes में एक जैसे returns और एक जैसा investment हो तो रकम बराबर आ सकती है।

Monthly खर्च में क्या लिखें?

आज घर चलाने में जितना खर्च होता है, वह भरें। इसमें खाना, बिजली, किराया, आना-जाना और नियमित इलाज जैसे खर्च हो सकते हैं। कोई EMI या दूसरा खर्च Retirement तक खत्म हो जाएगा तो उसे छोड़ सकते हैं।

ऊपर के खर्च के अलावा कुछ और जोड़ना है तो More settings में लिखें। जो रकम पहले भर चुके हैं, उसे फिर न जोड़ें। कोई बड़ा एकबार का खर्च अपने आप इस monthly हिसाब में नहीं जुड़ता।

Return वाले boxes में क्या भरें?

पहला return उस पैसे के लिए है जो आप Retirement तक invest करेंगे। पूरे investment से औसतन कितना सालाना return मिलने की उम्मीद है, वह भरें। दूसरा return Retirement के बाद बचे हुए पैसे के लिए है। दोनों अलग हो सकते हैं।

Tax और fees कटने के बाद का अपना अनुमान रखें। कोई return नहीं मानना चाहते तो 0 लिखें। Easy mode के दोनों return boxes शुरू में खाली हैं; उन्हें आपको भरना होगा।

More settings में Equity 12%, Debt 7%, Gold / Silver 8% और Real Estate 10% example के लिए भरे हैं। हर box को अपने हिसाब से बदल सकते हैं। Easy वाला return बदलने से ये numbers नहीं बदलेंगे।

Inflation कैसे लिया है?

आगे वही चीजें खरीदने में कितना ज्यादा पैसा लगेगा, उसका हिसाब महंगाई से आता है। Easy mode में ऊपर भरा percentage Retirement से पहले और बाद दोनों के लिए लिया है।

Retirement के बाद की महंगाई अलग माननी है तो More settings में भरें। जब तक आप उसे खुद नहीं बदलते, वह ऊपर वाले percentage के साथ बदलती रहेगी। एक बार अलग भर देंगे तो उसे calculator अपने आप नहीं बदलेगा।

पहले से savings हैं। उन्हें कहाँ भरें?

More settings खोलें और हर investment में अभी कितना पैसा है, वह लिखें। Equity mutual funds और shares की रकम Equity में रख सकते हैं। FD, EPF, PPF और Debt funds की रकम Debt में जोड़ सकते हैं। बस वही पैसा लें जिसे Retirement के खर्च के लिए रखेंगे।

Retirement पर कोई और पैसा मिलेगा तो उसकी उस समय की रकम अलग भरें। एक ही पैसा दो बार न गिनें। जैसे EPF की आज की रकम savings में भर चुके हैं तो उसका future balance फिर से अलग पैसे में न जोड़ें।

अपने रहने के घर की कीमत तभी जोड़ें जब उसे बेचकर मिले पैसे से Retirement का खर्च चलाएँगे। घर का किराया अपने आप इस हिसाब में नहीं जुड़ता।

Equity, Debt और बाकी investments में कितना पैसा जाएगा?

More settings में पहले हर investment का percentage भरें। हिसाब निकलने पर उसी box के नीचे हर महीने की रकम दिखेगी। Result में “हर महीने कहाँ कितना invest करना होगा?” खोलकर पूरा table देख सकते हैं। यह “इस plan का मतलब” से ठीक ऊपर है।

Percentages का जोड़ 100% से कम है तो बाकी पैसा अलग दिखेगा। उस पैसे पर यहाँ return 0% रखा है। जोड़ 100% से ज्यादा होगा तो पहले percentages ठीक करने होंगे।

रकम पूरे रुपये में दिखाई है। छोटी rounding के बाद भी सबका जोड़ ऊपर की monthly रकम से मिलता है।

Step-up रखने से क्या होगा?

Step-up का मतलब है हर साल अपना monthly investment बढ़ाना। जैसे अभी ₹10,000 हर महीने शुरू करें और Step-up 10% रखें तो अगले साल ₹11,000 और उससे अगले साल ₹12,100 हर महीने लगेंगे।

इससे शुरुआत की रकम कम हो सकती है, लेकिन बाद में बढ़ाते रहना होगा। Result में पहले, पाँचवें, दसवें और आखिरी साल की रकम देखें। साथ में यह भी है कि हर साल नहीं बढ़ाएँ तो शुरू से हर महीने कितना लगेगा।

हर साल रकम नहीं बढ़ानी है तो 0% रहने दें। Equity और Debt वाले table में पहले साल की monthly रकम है। आगे बढ़ी हुई रकम पर भी आपके चुने percentages ही लगेंगे।

Numbers बदलने पर result कब बदलेगा?

पहली बार button दबाकर हिसाब देखें। उसके बाद आप numbers बदलेंगे तो result अपने आप बदल जाएगा। More settings खोलने या बंद करने पर भी उसी mode का नया हिसाब आएगा।

कोई box अधूरा या गलत है तो पुराना result हट जाएगा। Box सही भरते ही नया result आएगा। Button दबाकर या Enter से भी हिसाब देख सकते हैं।

हिसाब कैसे निकाला है?

पहले आज के खर्च को Retirement तक महंगाई से बढ़ाया है: आज का monthly खर्च × (1 + सालाना महंगाई / 100)Retirement तक के साल।

Retirement के बाद हर महीने का खर्च भी महंगाई से बढ़ता है। उस खर्च को पूरा करने के लिए Retirement के दिन कितना पैसा होना चाहिए, उसका हिसाब निकाला है। इसे Present Value कहते हैं। पहला खर्च Retirement शुरू होते ही माना है। आपने जिस उम्र तक चुना है, वहाँ तक के पूरे महीनों का खर्च लिया है।

सालाना return से monthly rate इस तरह निकला है: (1 + सालाना return / 100)1/12 − 1। सालाना percentage को सीधे 12 से नहीं बाँटा है। हर महीने का नया investment महीने के आखिर में जुड़ता है।

More settings में हर investment अपने return से बढ़ता है। Equity से पैसा निकालकर Debt में या किसी और investment में अपने आप नहीं डाला जाता। Monthly investment को अगले पूरे रुपये तक बढ़ाकर दिखाया है।

Report या PDF कैसे मिलेगी?

“Report खोलें / Save as PDF” दबाएँ। Report अलग tab में खुलेगी। वहाँ Print दबाकर Save as PDF चुन लें।

Report में वही numbers और result मिलेंगे जो उस समय वाले mode में लिए हैं। Easy report में छोटा हिसाब है। More settings वाली report में savings, हर investment की रकम, Step-up और तुलना भी है।

हिसाब आपके browser में होता है। Calculator आपके भरे numbers को भेजने के लिए कोई network request नहीं करता।

इसमें कौन-सी बातें नहीं जुड़ी हैं?

Pension से मिलने वाला पैसा, अलग emergency fund और कोई बड़ा एकबार का खर्च अपने आप नहीं जुड़ता। हर investment में tax और पैसा निकालने के अपने नियम होते हैं। उनका अलग हिसाब यहाँ नहीं है। इसलिए tax और fees कटने के बाद का return खुद भरें।

यहाँ return 0% या उससे ज्यादा भर सकते हैं। Market में loss भी हो सकता है; बदलते या negative returns का अलग हिसाब इसमें नहीं है। यह एक अनुमान है। आगे खर्च या returns बदलें तो फिर से हिसाब देख लें।

और पढ़ें: Retirement के लिए कितना पैसा चाहिए? · Privacy Policy

इस नतीजे के बारे में: हिसाब आपके भरे आंकड़ों और अनुमानों से निकला है। आगे खर्च और Return बदल सकते हैं।

हमारे कैलकुलेटर हिसाब कैसे लगाते हैं →

आप इस पेज की सामग्री को कॉपी नहीं कर सकते!

Scroll to Top