₹1 करोड़।
सुनने में आज भी यह एक बड़ी रकम लगती है। क्यों ….
और अगर यही ₹2 करोड़ हो जाएँ तो शायद और भी अच्छा लगे।
लेकिन क्या ₹1 करोड़ retirement के लिए कम है और ₹2 करोड़ काफी है?
इस सवाल का सीधा जवाब हाँ या ना में नहीं दिया जा सकता है।
मान लीजिए दो लोगों के पास retirement के समय ₹2-₹2 करोड़ हैं।
पहले व्यक्ति का अपना घर है, महीने का खर्च ₹50,000 है और कुछ pension भी आने वाली है।
दूसरा व्यक्ति 45 साल की उम्र में retire होना चाहता है, महीने का खर्च ₹1 लाख है, कोई pension नहीं है और उसे अपने corpus को अगले 40–45 साल चलाना है।
अब दोनों के पास रकम वही ₹2 करोड़ है लेकिन दोनों की retirement planning बिल्कुल अलग है।
इसलिए retirement का सही सवाल यह नहीं है कि:
“₹2 करोड़ काफी हैं?”
सही सवाल है:
“मेरे खर्च, retirement age, existing savings और बाकी income को देखते हुए मुझे कितना corpus चाहिए और मेरी आज की planning उस target का कितना हिस्सा cover कर रही है?”
आइये इसी बात को आसान तरीके से समझते हैं।
Retirement Corpus क्या होता है?
सीधी भाषा में कहें तो Retirement Corpus वह पैसा है जिसे आपने retirement के बाद के खर्चों के लिए अलग रखा है।
जब salary आना बंद या कम हो जाती है, तब रोजमर्रा का खर्च, travelling, घर की maintenance, healthcare और बाकी जरूरतें इसी पैसे तथा pension जैसी दूसरी income से चलती हैं।
लेकिन corpus (कोष या राशि) निकालने के लिए केवल आज का monthly expense × 12 × कुछ साल कर देना ही सही calculation नहीं है।
क्यों?
क्योंकि बीच में inflation यानि महंगाई डायन भी तो है।
Retirement 20 साल बाद है तो आज का ₹60,000 का खर्च 20 साल बाद भी ₹60,000 नहीं रहेगा। ध्यान रहे |
और retirement के बाद भी inflation बंद नहीं होने वाली।
तो यहीं से पूरी calculation थोड़ी interesting हो जाती है।
सबसे पहले आज का सही monthly expense निकालिए
Retirement planning की शुरुआत investment return से नहीं, expense से होती है।
मान लीजिए आपकी उम्र 40 साल है और आज household expense ₹80,000 महीना है।
तो क्या आपको retirement calculator में पूरे ₹80,000 डाल देना चाहिए?
जरूरी नहीं।
थोड़ा तोड़कर देखिए।
उस ₹80,000 में शायद ₹20,000 home-loan EMI है जो retirement से पहले खत्म हो जाएगी।
₹10,000 बच्चों की school fees है जो उस समय शायद नहीं होगी।
लेकिन दूसरी तरफ healthcare का खर्च बढ़ सकता है। Travelling ज्यादा हो सकती है। घर की maintenance भी तो रहेगी।
यानी हमें आज का पूरा खर्च नहीं, वह खर्च चाहिए जो किसी न किसी रूप में retirement में भी रहने वाला है।
तो मान लीजिए यह रकम ₹60,000 निकलती है।
अब हमारे पास calculation शुरू करने के लिए ज्यादा meaningful number है।
यही छोटी-सी बात corpus को बहुत बदल सकती है।
Inflation इस ₹60,000 का क्या करेगी?
मान लीजिए आपकी उम्र अभी 40 है और आपको retirement 60 पर लेना है।
आज आपकी retirement-related monthly expense ₹60,000 है।
सिर्फ example के लिए हम 6% annual inflation मान लेते हैं।
तो 20 साल बाद यही ₹60,000 लगभग ₹1.92 लाख महीना हो जाएगा।
Calculation है:
Future Expense = Current Expense × (1 + Inflation Rate)^Years
यानी:
₹60,000 × (1.06)^20 ≈ ₹1.92 लाख
ध्यान दें कि 6% यहाँ कोई prediction नहीं है। केवल calculation समझाने के लिए लिया गया एक assumption है।
आपका actual inflation इससे कम या ज्यादा हो सकता है।
लेकिन point यह है कि retirement corpus हमेशा future expenses को fund करेगा, आज के expenses को नहीं।
क्या ₹1 करोड़ retirement के लिए काफी है?
अब वापस ₹1 करोड़ वाले सवाल पर आते हैं।
अगर कोई आज ही retire हो रहा है, उसका खर्च कम है, अपना घर है और अच्छी pension है तो ₹1 करोड़ की भूमिका अलग होगी।
लेकिन कोई व्यक्ति 40 या 45 की उम्र में retire करना चाहता है, कोई pension नहीं है और corpus को कई दशकों तक चलना है तो picture बिल्कुल दूसरी होगी।
इसलिए केवल:
Corpus = ₹1 crore
देखकर retirement ready या not ready कहना ठीक नहीं है।
इसी तरह Google पर दिखाई देने वाले “आपको ₹5 crore चाहिए” या “30x annual expense चाहिए” जैसे general numbers भी आपकी पूरी कहानी नहीं जानते।
आपको पहले अपने numbers देखने होंगे।
और ₹2 करोड़? ₹3 करोड़?
यही logic ₹2 करोड़ और ₹3 करोड़ पर भी लागू होता है।
अब जरा दो परिवारों की situation देखिए।
| परिवार A | परिवार B | |
|---|---|---|
| Retirement age | 60 | 48 |
| Monthly retirement lifestyle | कम | ज्यादा |
| Pension | है | नहीं |
| Own house | हाँ | हाँ |
| Corpus चलने का समय | कम | बहुत लंबा |
| Healthcare provision | अलग रखा है | corpus से ही |
| Retirement Corpus | ₹2 करोड़ | ₹2 करोड़ |
ऊपर दोनों का corpus समान है।
फिर भी उसका अर्थ समान नहीं है।
यही वजह है कि मैं retirement corpus को किसी fixed ₹ milestone की तरह देखने के बजाय expenses के मुकाबले funding के रूप में देखना ज्यादा useful मानता हूँ।
25x या 30x Rule क्या है?
Retirement की चर्चा में आपने 25x rule जरूर देखा होगा।
मान लीजिए retirement के पहले साल में annual expense ₹12 लाख है।
25x rule के अनुसार:
₹12 लाख × 25 = ₹3 करोड़
यह rule दरअसल 4% initial withdrawal वाले popular retirement shortcut से जुड़ा है।
Quick estimate के लिए यह काफी आसान है।
लेकिन इसे final answer मानने में problem है।
Retirement 20 साल चलेगी या 40 साल?
Inflation कितना रहेगा?
Returns किस sequence में आएँगे?
Pension है या नहीं?
Healthcare अलग है या नहीं?
इनमें से कोई चीज 25x multiplication नहीं पूछता है।
और जिस historical research से 4% rule popular हुआ, वह U.S. stock और bond market history तथा लगभग 30-year retirement periods पर आधारित था।
इसलिए 25x या 30x एक rough reference हो सकता है पर आपका guaranteed retirement number नहीं।
अपने actual plan के लिए cash-flow based calculation ज्यादा useful है।
Retirement कितने साल की हो सकती है?
यह बहुत important input है और अक्सर लोग इसे underestimate कर देते हैं।
अगर retirement age 60 है और corpus को age 85 तक चलाना चाहते हैं तो retirement duration लगभग 25 साल है।
अगर आप age 45 पर काम छोड़ना चाहते हैं और corpus age 90 तक चलना चाहिए तो duration लगभग 45 साल हो गया।
Early retirement में double pressure आता है।
पैसा जमा करने के लिए कम साल मिलते हैं और उसी पैसे को चलाने के लिए ज्यादा साल चाहिए।
इसीलिए ₹2 करोड़ age 60 पर और ₹2 करोड़ age 45 पर एक जैसी चीज नहीं है।
मेरी EPF, NPS, PPF और Mutual Funds क्या Retirement Corpus में आएँगे?
यह भी बहुत common confusion है।
अगर कोई asset आपने retirement के लिए रखा है, तो calculation में उसे ignore करने का कोई मतलब नहीं है।
मान लीजिए आपके पास:
EPF में ₹18 लाख, NPS में ₹9 लाख, PPF में ₹7 लाख, Mutual Funds में ₹16 लाख और बाकी retirement savings ₹5 लाख हैं।
तो केवल Mutual Fund वाले ₹16 लाख देखकर retirement planning करना सही नहीं होगा।
लेकिन यहाँ दूसरी गलती भी नहीं करनी है।
एक ही पैसे को दो बार मत गिनिए।
उदाहरण के लिए कोई राशि retirement corpus में भी जोड़ दी और उसी को बाद में किसी दूसरे goal के लिए earmark भी कर दिया, तो calculation artificially मजबूत दिखाई देगी।
इसलिए asset का नाम उतना important नहीं है जितना यह:
क्या यह पैसा वास्तव में retirement के लिए available रहेगा?
क्या अपना घर Retirement Corpus में जोड़ना चाहिए?
मान लीजिए आपके अपने घर की market value ₹1.5 करोड़ है।
तो क्या इसका मतलब retirement corpus में सीधे ₹1.5 करोड़ जोड़ दें?
अगर retirement के बाद भी आपको उसी घर में रहना है और उसे बेचने, छोटा घर लेने, rent पर देने या किसी और तरीके से monetize करने का कोई plan नहीं है तो वह ₹1.5 करोड़ आपके monthly grocery bill तो नहीं भर रहा।
घर आपकी net worth का हिस्सा जरूर है।
लेकिन Net Worth और Spendable Retirement Corpus एक ही चीज नहीं हैं।
इसीलिए हमारे Retirement Readiness Calculator में भी self-occupied home को तभी जोड़ने की बात है जब उसे retirement funding के लिए वास्तव में monetize करने की planning हो।
हाँ, rental property का होना अलग case हो सकता है।
अगर उससे retirement में rent आने की उम्मीद है तो उस income को retirement cash flow में समझना जरूरी हो सकता है।
लेकिन property की पूरी value और rental income दोनों एक साथ जोड़कर double counting नहीं करनी चाहिए।
Pension मिलेगी तो क्या Corpus कम चाहिए?
मान लीजिए retirement के समय household expense ₹1 लाख महीना है।
अगर pension ₹40,000 महीना मिलती है तो पूरे ₹1 लाख का खर्च corpus को अकेले नहीं उठाना पड़ेगा।
इसलिए pension retirement calculation में बहुत important है।
लेकिन यहाँ भी देखना होगा:
क्या pension fixed है?
क्या उसमें समय के साथ कुछ increase होगा?
कब से मिलेगी?
क्या पूरी जिंदगी मिलेगी?
इसीलिए calculator में pension को existing corpus में lump sum जोड़ने के बजाय अलग future income के रूप में देखना ज्यादा साफ है।
यही logic किसी reasonably dependable retirement income source पर भी लगाया जा सकता है।
बच्चों की Education और Retirement Corpus एक ही पैसा है?
यहीं आपकी planning में बड़ी गड़बड़ हो सकती है।
मान लीजिए आपके पास आज ₹60 लाख invested हैं।
लेकिन उसमें से ₹20 लाख future child education के लिए रखे हैं।
तब retirement calculation में पूरे ₹60 लाख को retirement asset मान लेना सही नहीं होगा।
वह ₹20 लाख एक साथ दो goals पूरे नहीं कर सकता।
इसी तरह retirement के आसपास:
बच्चे की higher education, शादी, नया घर, existing home loan या कोई बड़ा one-time expense expected है तो उसे अलग से पहचानना चाहिए।
Retirement corpus को पहले बड़ा दिखाना और बाद में उसी से ₹50 लाख किसी दूसरे goal में निकाल देना आपकी planning को पूरी तरह से बदल देगा।
हमारे calculator में इसी कारण one-time expense at retirement का अलग option रखा गया है।
अगर Retirement तक Home Loan बचा हो तो?
कई लोग यह assumption कर लेते हैं कि retirement के बाद expense अपने-आप काफी कम हो जाएगा।
लेकिन अगर EMI retirement के बाद भी चल रही है तो वह expense गायब नहीं हुई है।
मान लीजिए आपको age 60 पर retire होना है और home loan 65 साल तक चलने वाला है ।
तो कम से कम शुरुआती पांच सालों की retirement cash flow में EMI को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
दूसरी तरफ अगर loan retirement से काफी पहले खत्म हो रहा है तो आज का पूरा EMI expense retirement monthly expense में डालने से requirement unnecessarily बड़ी दिखाई दे सकती है।
फिर वही बात आ जाती है कि आप आज का total expense copy मत कीजिए। देखिए retirement में वास्तव में कौन-सा खर्च रहेगा।
Healthcare को अलग क्यों देखना चाहिए?
हमारी रोजमर्रा की grocery, electricity और travelling एक तरह से बदलती है।
Healthcare का pattern अलग हो सकता है।
आज medical expense बहुत कम हो और retirement के बाद बढ़ जाए….यह possibility planning में एक ख़ास जगह मांगती है।
इसलिए healthcare को सामान्य household expense में कहीं छिपा देने के बजाय अलग देखना कई लोगों के लिए ज्यादा useful हो सकता है।
मान लीजिए आज आपके household retirement expense ₹60,000 हैं और healthcare ₹5,000 अलग है।
Calculator में healthcare separately भर रहे हैं तो core expense में वही ₹5,000 दोबारा मत जोड़िए।
वरना एक ही खर्च दो बार calculate हो जाएगा।
Healthcare का future inflation कितना होगा, इसका कोई guaranteed number नहीं है।
इसलिए अलग-अलग assumptions डालकर scenario देखना किसी fixed “medical inflation rate” को सच मान लेने से बेहतर है।
अगर मैं Single हूँ या बच्चे नहीं हैं तो क्या Corpus कम होगा?
हो सकता है। लेकिन जरूरी नहीं कि सिर्फ इसी कारण बहुत कम हो जाए।
बच्चों से जुड़े खर्च नहीं होंगे, यह एक factor है।
लेकिन दूसरी तरफ आपका:
housing, lifestyle, travel, healthcare, support system और retirement duration
फिर भी मौजूद हैं।
Recent retirement discussions में single लोगों के सवाल भी यही हैं कि अपना घर होने के बावजूद कितनी recurring income चाहिए और corpus को लंबे समय तक कैसे देखना चाहिए।
इसलिए “kids नहीं हैं = ₹X corpus enough” जैसी कोई universal equation नहीं बनती है।
Existing Savings काफी हैं या नहीं—यही असली सवाल है?
अब तक हमने required corpus की बात की।
लेकिन मान लीजिए calculator कहता है कि retirement के समय estimated requirement ₹4 करोड़ हो सकती है।
इसका मतलब यह नहीं कि आपको आज ₹4 करोड़ bank account में चाहिए।
आपके पास अभी ₹40 लाख हो सकते हैं।
आप अगले 20 साल monthly retirement contribution करते रहेंगे।
EPF/NPS/PPF या दूसरे retirement assets अपने assumptions के अनुसार बढ़ सकते हैं।
Retirement पर कोई lump-sum benefit मिल सकता है।
Pension भी हो सकती है।
इसलिए दूसरा side भी calculate करना होगा:
Retirement तक आपकी projected resources कितनी हो सकती हैं?
फिर दोनों को compare करना ज्यादा useful है।
Retirement Funding Ratio हमें क्या बताता है?
यहीं हमारा Retirement Readiness Calculator ordinary corpus calculator से थोड़ा अलग हो जाता है।
मान लीजिए:
Estimated Retirement Requirement = ₹4 करोड़
Projected Retirement Resources = ₹3.20 करोड़
तब:
Funding Ratio = ₹3.20 करोड़ ÷ ₹4 करोड़ × 100
यानी Funding Ratio = 80%
इसका मतलब यह नहीं कि आपने retirement planning में “80 marks” पाए हैं।
और न ही इसका मतलब है कि retirement fail हो गई।
इसका मतलब सिर्फ इतना है कि आपके दिए हुए assumptions में projected resources, estimated requirement का करीब 80% cover कर रही हैं।
बाकी difference estimated funding gap है।
अब planning useful बनती है क्योंकि आप पूछ सकते हैं:
अगर monthly contribution बदले तो?
अगर retirement दो साल आगे हो तो?
अगर inflation assumption थोड़ा ज्यादा हो तो?
अगर post-retirement return कम निकले तो?
यानी एक final answer के बजाय आप अलग-अलग possibilities देख सकते हैं।
अब यही calculation आप अपने numbers पर कीजिए

₹1 crore, ₹2 crore और ₹5 crore की general चर्चा से ज्यादा useful आपके अपने numbers हैं।
Retirement Readiness Calculator देखें !
इस Calculator में आप current age, retirement age, retirement expenses, healthcare, existing savings, contribution, अलग retirement assets, pension और assumptions डाल सकते हैं।
Result में मुख्य रूप से देखें:
Required Corpus — दिए assumptions में estimated retirement requirement कितनी है।
Projected Resources — retirement तक आपके existing assets और contributions कितने बन सकते हैं।
Funding Ratio — requirement का कितना हिस्सा projected resources cover कर रही हैं।
Gap / Surplus — दोनों के बीच estimated difference।
फिर एक assumption बदलकर आप scenario compare कीजिए।
यहीं calculator का असली फायदा है।
अगर Funding Gap दिख रहा है तो क्या करें?
सबसे पहले तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है।
20 साल आगे की calculation कोई electricity bill नहीं है जिसे आज पूरा pay करना है।
यह एक projection है।
और projection बदलती है जब inputs बदलते हैं।
मान लीजिए gap दिख रहा है।
अब calculator में एक-एक करके देखिए:
monthly contribution बदलने पर क्या होता है?
retirement age बदलने पर क्या होता है?
expense assumption बदलने पर क्या होता है?
inflation या return assumption बदलने पर क्या होता है?
इसका उद्देश्य आपको यह बताना नहीं है कि “आपको contribution ₹17,426 ही बढ़ानी चाहिए।”
उद्देश्य यह समझना है कि कौन-सा variable आपकी retirement planning पर कितना असर डाल रहा है।
पर Final Decision आपका रहेगा।
बहुत ज्यादा Return assume करने से problem क्या है?
Calculator में return बढ़ाते ही projected corpus बढ़ जाता है।
इसलिए temptation हो सकती है कि return assumption थोड़ा बढ़ा दें और gap गायब हो जाए।
लेकिन calculator का result तभी meaningful है जब assumption भी meaningful हो।
12%, 14%, 16% type करके calculator से बड़ा corpus निकलवाना आसान है।
Actual future return calculator के control में नहीं है।
इसीलिए एक number पर भरोसा करने के बजाय अलग assumptions के साथ result देखना ज्यादा useful है।
कुछ conservative, कुछ middle और कुछ optimistic mathematical scenarios compare कीजिए।
इनमें से कोई भी guaranteed future returns नहीं है।
Inflation assumption कम करने पर भी यही problem है
अगर आप Inflation कम डालेंगे तो future expense भी कम दिखाई देगा।
और required corpus भी नीचे आ जाएगा।
लेकिन केवल अच्छा result देखने के लिए assumption बदलने से planning बेहतर नहीं हो जाती। ध्यान रखें !
इस Calculator का काम comfortable number देना नहीं है।
बल्कि उसका काम यह दिखाना है कि आपके assumptions का परिणाम क्या निकल रहा है।
क्या 100% Funding Ratio का मतलब Retirement पक्की है?
नहीं।
Retirement calculation में भविष्य के कई unknown हैं।
जैसे, Actual returns हर साल बराबर नहीं आते।
Inflation बदलती रहती है।
Healthcare खर्च बदल सकता है।
Tax rules बदल सकते हैं।
आपका lifestyle बदल सकता है।
और सबसे important—market returns किस sequence में आएँगे, यह भी फर्क डाल सकता है।
अगर retirement की शुरुआत में ही कई खराब market years आ जाएँ और उसी समय corpus से withdrawals भी चल रहे हों तो उसका effect वही नहीं होगा जो समान average return अलग order में आने पर होता।
इसे Sequence of Returns Risk कहते हैं।
हमारा current Retirement Readiness calculation baseline planning के लिए है। Market-return sequence को अलग stress test में देखना ज्यादा सही होगा।
इसलिए 100% Funding Ratio को guarantee नहीं बल्कि आज के assumptions पर बना हुआ एक planning snapshot समझिए।
Retirement planning कितनी बार दोबारा check करनी चाहिए?
Retirement calculation एक बार बनाकर 20 साल के लिए drawer में रख देने वाली चीज नहीं है।
अब जैसे मान लें ….
Salary बढ़ी।
खर्च बदला।
Home loan खत्म हुआ।
बच्चे का goal बदला।
नई pension benefit मिली।
Healthcare situation बदली।
Retirement age का विचार बदल गया।
इनमें से कुछ भी हुआ तो numbers बदलेंगे।
कम से कम साल में एक बार अपने inputs दोबारा देखकर calculation refresh करना काफी practical है। और कोई बड़ा financial change हो तो उसके बाद भी।
कई बार अच्छी खबर भी gap बदल देती है—जैसे contribution बढ़ जाना या कोई liability का खत्म हो जाना।
Retirement के करीब पहुँचने पर क्या सवाल बदल जाएगा?
जब retirement 20 साल दूर है तो सवाल होता है:
“मैं कितना corpus बना पाऊँगा?”
लेकिन retirement करीब आने पर सवाल बदल जाता है:
“यह corpus मेरे withdrawals के साथ कितने साल और चलेगा?”
उस stage पर corpus survival और withdrawal calculation ज्यादा important हो जाती है।
यानी Retirement Readiness पूरी कहानी का अंत नहीं है।
यह एक starting point है।
इसके बाद आपको यह भी समझना होगा कि retirement के दौरान corpus कैसे behave कर सकता है।
Retirement Corpus निकालते समय सबसे common गलतियाँ
मेरे हिसाब से retirement calculation में सबसे बड़ी गलती कोई complex formula भूलना नहीं है।
यहाँ पर बड़ी गलती गलत चीजों को सही मान लेना है।
जैसे, आज के पूरे खर्च को retirement expense मान लेना।
बच्चों के लिए रखा पैसा retirement में भी गिन लेना।
अपने रहने वाले घर की पूरी market value को spendable corpus मान लेना।
Pension को भूल जाना।
Healthcare को दो बार जोड़ देना।
एक बहुत optimistic return को guaranteed मान लेना।
और आखिर में ₹1 crore या ₹2 crore जैसी round figure देखकर planning complete मान लेना।
अगर आपने इन चीजों को ठीक से समझ लिया तो calculator का answer भी काफी meaningful हो जाता है।
आखिर Retirement के लिए आपको कितना पैसा चाहिए?
इस सवाल का एक universal ₹ answer नहीं है।
आपका Retirement Corpus मुख्य रूप से इस बात पर निर्भर करेगा कि:
retirement में कितना खर्च रहेगा, retirement कब शुरू होगी, पैसा कितने साल चलना है, inflation क्या करती है, retirement के बाद corpus पर कैसा return मिलता है, आपके पास पहले से क्या retirement assets हैं और pension जैसी दूसरी income कितनी है।
इसलिए ₹1 crore किसी के लिए ज्यादा हो सकता है और किसी के लिए बहुत कम।
₹2 crore के साथ भी यही बात है।
तो फिर अपना सही starting point जानने का सबसे आसान तरीका है:
पहले expenses समझिए → फिर requirement निकालिए → existing resources जोड़िए → Funding Ratio देखिए → अलग अलग scenarios test कीजिए।
यानी सवाल यह नहीं कि दुनिया कितने करोड़ में retire कर रही है।
असली सवाल यह है कि:
आपके अपने numbers क्या कह रहे हैं?

नोट: इस article में कोई Buy/Sell/Hold call, security recommendation, prescribed asset allocation, target return या guaranteed retirement outcome नहीं है। Return और inflation numbers जहाँ हैं, उन्हें illustrative assumptions ही रखा गया है।






