XIRR क्या होता है? SIP के Return को आसान Example से समझिए

मान लीजिए आपने अपना Mutual Fund app खोला।

आपके सामने लिखा है:

Total Return: 14%

और उसके नीचे:

XIRR: 8.7%

अब सवाल यह है कि दोनों ही returns दिखाते हैं पर ये अलग अलग क्यों हैं?

ऊपर यह 8.7% आखिर बता क्या रहा है?

क्या इसका मतलब है कि आपका पैसा हर साल 8.7% बढ़ा है?

अगर किसी दूसरे व्यक्ति का XIRR 15% है तो क्या उसका investment आपके investment से बेहतर है?

और कई बार सिर्फ 3–4 महीने के investment में XIRR 30%, 40% या उससे भी ज्यादा क्यों दिखाई देने लगता है?

देखिये XIRR का नाम सुनने में थोड़ा मुश्किल जरूर लगता हैलेकिन यह इतना मुश्किल भी नहीं है।

तो चलिए इसे सीधे एक example से समझते हैं।

Table of Contents

सबसे पहले XIRR को एक आसान Example से समझते हैं

मान लीजिए आपने किसी Mutual Fund में कुछ इस तरह पैसा लगाया:

Dateक्या हुआ
1 January₹10,000 Invest किए
1 July₹10,000 और Invest किए
31 DecemberInvestment की Current Value हो गई ₹22,000

तो यहाँ आपने कुल ₹20,000 लगाए….ठीक |

अब साल के आखिर में उसकी value ₹22,000 हो जाती है।

यानि ₹2,000 का कुल gain।

अब देखने में तो यह बात आसान लगती है लेकिन यहाँ एक छोटी-सी problem है।

पहले वाले ₹10,000 को तो लगभग पूरा साल invest रहने का समय मिला पर दूसरे वाले ₹10,000 को केवल करीब आधा साल।

तो क्या दोनों ₹10,000 को ऐसे मान लेना ठीक होगा जैसे वे एक ही दिन invest हुए थे?

नहीं न।

तो यहीं XIRR काम आता है।

इन cash flows और उनकी exact dates को ध्यान में रखने पर इस example का XIRR लगभग 13.5% annualized निकलता है।

अब यहाँ पर सबसे जरूरी बात समझिए।

आपका actual ₹ gain अभी भी केवल ₹2,000 है।

कुल ₹20,000 पर ₹2,000 यानी 10% का simple gain।

लेकिन XIRR लगभग 13.5% है क्योंकि दूसरा ₹10,000 पूरे साल invest ही नहीं रहा था। समझे आप….|

XIRR सिर्फ पैसा कितना बढ़ा यह नहीं देखता है बल्कि आपने पैसा कब लगाया गया था, यह भी देखता है।

बस यही XIRR को समझने की असली चाबी है।

तो… XIRR क्या होता है?

अब आपके लिए इसकी definition समझना आसान होगा।

XIRR यानी आपके अलग-अलग dates पर किए गए investments और withdrawals को ध्यान में रखकर निकाला गया annualized return।

XIRR का Full Form है: Extended Internal Rate of Return

आपके लिए इसका नाम याद रखना इतना जरूरी नहीं है।

पर यहाँ यह समझना ज्यादा जरूरी है कि XIRR आपकी investment की amount और timing दोनों को देखता है।

आपने कब ₹10,000 लगाए, कब ₹25,000 लगाए, बीच में ₹5,000 निकाले या नहीं और आज investment की value कितनी है।

इन सबको जोड़कर XIRR एक annualized percentage निकालता है।

SIP में XIRR क्यों काम आता है?

मान लीजिए आपकी ₹10,000 की monthly SIP है और आपने एक साल में कुल ₹1,20,000 invest किए।

लेकिन पूरा ₹1,20,000 एक साल तक invest नहीं रहा।

January वाली SIP को सबसे ज्यादा समय मिला, February वाली को उससे थोड़ा कम और December वाली SIP को बहुत कम समय।

यानी हर ₹10,000 की investment journey अलग अलग है।

अब अगर कोई केवल:

Total Invested Amount vs Current Value

देखकर annual return निकाल दे, तो cash-flow timing गायब हो जाएगी।

ध्यान दें…..XIRR हर SIP installment की date को देखता है इसीलिए SIP जैसे multiple cash-flow investment में यह ज्यादा useful है।

SIP के अलावा STP, SWP, additional lump sum और partial withdrawal जैसी situations में भी XIRR अलग-अलग dated cash flows को handle कर सकता है।

अगर आपको CAGR, Absolute Return, Rolling Return और Trailing Return का फर्क detail में समझना है, तो यहाँ पढ़ें

मेरा XIRR 10% है तो इसका मतलब क्या है?

यहीं पर अक्सर निवेशकों को सबसे ज्यादा confusion होता है।

मान लीजिए आपके app में लिखा है:

XIRR = 10%

इसका मतलब यह नहीं है कि:

पहले साल exactly 10% मिला।

दूसरे साल भी 10% मिला।

तीसरे साल भी 10% मिला।

ऐसा जरूरी नहीं है।

देखिये….किसी एक साल market ऊपर गया होगा और किसी साल नीचे।

और हो सकता है कि आपने बीच में कोई नई SIP भी की होगी।

फिर भी आपकी सभी dated cash flows को मिलाकर एक ऐसा annualized rate निकल सकता है जो 10% हो।

इसलिए XIRR को FD के interest rate की तरह मत देखिए क्योंकि यह कोई fixed rate नहीं है जो आपके investment पर lock हो गया है।

यहाँ ध्यान देना आवश्यक है कि जब Investment की current value बदलेगी तो XIRR भी बदलेगा।

जब नई SIP आएगी तो cash flows बदलेंगे और अगर Withdrawal होगा तो calculation भी बदल सकती है।

क्या 7%, 10% या 15% XIRR अच्छा है?

यह शायद सबसे common सवाल है और इसका जवाब केवल एक number से नहीं दिया जा सकता।

सिर्फ XIRR को देखकर investment को अच्छा या खराब कहना सही नहीं होगा।

चलिए…मान लीजिए कि दो लोगों का XIRR 8% है।

पहला केवल 5 महीने से invest कर रहा है और दूसरा 8 साल से।

दोनों का 8% दिख रहा है, लेकिन दोनों कि situations बिल्कुल एक जैसी नहीं हैं।

अब एक और बात।

8% किस तरह के investment में आया?

कितना risk था?

कितने समय का record मौजूद  है?

Relevant benchmark या comparable investment ने उसी समय में कैसा प्रदर्शन किया?

बीच में कोई बड़ा lump sum आया था या नहीं?

इसलिए ऐसा कोई universal rule नहीं है कि: 12% से ऊपर XIRR अच्छा और इसके नीचे खराब होता है।

August 2026 की investor discussions में भी लोग 5%, 7%, 13%, 18% जैसे XIRR को देखकर सीधे “good or bad?” पूछ रहे थे।

यह यही बताता है कि किसी number को context के बिना देखना कितना common है।

सिर्फ 3 महीने में XIRR 30%–40% क्यों दिख सकता है?

यह XIRR का सबसे confusing हिस्सा है जिसे समझना बेहद आवश्यक है।

मान लीजिए आपने तीन महीने SIP की।

DateCash Flow
1 January−₹10,000
1 February−₹10,000
1 March−₹10,000
1 AprilCurrent Value ₹31,500

आपने कुल ₹30,000 लगाए जिसकी Current Value ₹31,500 है।

तो यहाँ Actual gain है: ₹1,500

यानी invested amount के मुकाबले करीब 5%।

लेकिन exact dates से XIRR calculate करने पर annualized XIRR करीब 34.4% निकल सकता है।

अब जरा सोचिए।

क्या आपने ₹30,000 पर 34% profit कमा लिया?

नहीं…..।

आपने ₹1,500 कमाए हैं।

यहाँ हो क्या रहा है कि XIRR उस छोटी अवधि के return को annualize कर रहा है।

यही वजह है कि बहुत छोटे period में XIRR देखने पर number काफी बड़ा या काफी negative दिखाई दे सकता है।

इसका मतलब आपका calculation गलत नहीं है लेकिन उस number को समझते समय period जरूर देखना चाहिए।

फिर XIRR कब meaningful होता है?

देखिये….यहाँ पर कोई जादुई date नहीं है कि 365 दिन पूरे होते ही XIRR अचानक से perfect हो जाए।

लेकिन बहुत छोटे period में annualization का असर काफी ज्यादा हो सकता है।

इसलिए 3 महीने के XIRR और कई साल के cash-flow history वाले XIRR को एक ही नजर से नहीं देखना चाहिए।

Short period में पहले actual ₹ gain/loss और total return भी देखना उचित होगा।

मेरा XIRR पहले 15% था, अब 7% क्यों हो गया?

ऐसा इसलिए है क्योंकि XIRR कोई fixed interest rate नहीं है।

मान लीजिए आपका portfolio पिछले महीने ₹6 लाख का था और आज market गिरने के बाद उसकी value ₹5.65 लाख रह गई।

अब आपकी final/current value बदल गई इसलिए XIRR भी बदलेगा।

इसी तरह नई SIP आने पर भी calculation में एक नया cash flow जुड़ जाता है।

यही कारण है कि XIRR समय के साथ ऊपर-नीचे होता रहता है।

Negative XIRR का क्या मतलब है?

मान लीजिए आपने ₹1 लाख invest किए और कुछ समय बाद उसकी current value ₹95,000 हो जाती है।

अब Cash-flow timing को ध्यान में रखने के बाद XIRR यहाँ negative निकल सकता है।

इसका सीधा मतलब बस इतना है कि calculation date तक आपका annualized return negative है।

लेकिन यहाँ भी वही बात लागू होती है।

अगर investment केवल कुछ महीने पुराना है तो: –20% XIRR का मतलब यह नहीं है कि आपने अपने ₹1 लाख में से ₹20,000 गंवा दिए हैं।

तो सबसे पहले आप actual invested amount और current value देखिए फिर annualized XIRR को समझिए।

Fund 15% Return दिखा रहा है, लेकिन मेरा XIRR सिर्फ 6% क्यों है?

यह बहुत ही अच्छा सवाल है और Mutual Fund return को समझने के लिए शायद सबसे जरूरी भी।

मान लीजिए किसी Mutual Fund की website पर लिखा है:

3-Year Return: 15%

अब आप सोचते हैं:

“मैं भी तीन साल से इसी fund में इनवेस्टेड हूँ फिर भी मेरा XIRR 6% क्यों है?”

ऐसा इसलिए है क्योंकि दोनों numbers हमेशा एक ही चीज नहीं बता रहे।

Fund का published 3-year point-to-point return इस तरह हो सकता है कि ठीक तीन साल पहले लगाया गया पैसा आज तक कितना बढ़ा।

लेकिन आपकी SIP में पैसा एक ही दिन नहीं लगा है।

आपने तीन साल पहले भी पैसा लगाया, दो साल पहले भी और पिछले महीने भी|

हो सकता है आपने बीच में SIP amount बढ़ाई हो, एक lump sum किया हो और कुछ पैसा भी निकाला हो।

इसलिए आपकी personal cash-flow journey काफी अलग है।

इसलिए Scheme का published return और आपका XIRR अलग अलग हो सकते हैं।

Current Tata Mutual Fund education material भी साफ बताती है कि एक ही fund में दो investors का XIRR उनकी investment dates और amounts अलग होने की वजह से अलग हो सकता है।

Absolute Return और XIRR में क्या फर्क है?

मान लीजिए आपने कुल ₹1,00,000 लगाए और आज उसकी value ₹1,15,000 है।

तो यहाँ Simple calculation कहेगी कि आपको ₹15,000 gain हुआ यानी 15% का Absolute Return।

लेकिन उसने एक सवाल नहीं पूछा: ₹1 लाख आपने कब लगाया था?

अगर पूरा ₹1 लाख एक ही दिन लगाया था तो फिर कहानी अलग होगी पर अगर ₹10,000 करके अलग-अलग महीनों में लगाया था तो कहानी अलग।

Absolute Return समय को इस तरह से weight नहीं देता पर हाँ….XIRR देता है।

इसलिए SIP में Absolute Return और XIRR अलग दिखाई देना normal हो सकता है।

XIRR और CAGR में क्या फर्क है?

इसे बहुत simple तरीके से समझिए।

Situationज्यादा useful measure
एक Lump Sum अमाउंट लगाया, शुरुआत और आखिर की value देखनी हैCAGR
Monthly SIPXIRR
अलग-अलग dates पर कि गई कई investmentsXIRR
बीच बीच में partial withdrawal हुआXIRR
Total gain कितना है और time की चिंता नहींAbsolute Return

अब समझिये कि CAGR एक single starting value और ending value की annual growth समझने में useful है पर XIRR तब काम आता है जब बीच में कई cash flows हैं।

एक simple lump-sum case में, जहाँ बीच में कोई और cash flow नहीं है, CAGR और XIRR समान या लगभग समान annualised result दे सकते हैं।

XIRR और IRR में क्या फर्क है?

यह सवाल Excel use करने वालों के मन में अक्सर ही आता है।

देखिये IRR regular intervals वाले cash flows के लिए बना है।

जैसे हर साल या हर महीने एक तय interval पर cash flow का होना।

XIRR में actual dates दी जाती हैं।

इसलिए cash flow 1 January को हो, अगला 17 March को और अगला 2 November को तब XIRR उन dates को use कर सकता है।

Microsoft की current documentation में भी IRR regular-period cash flows और XIRR potentially irregular dated cash flows के लिए अलग अलग functions हैं।

अपनी SIP का XIRR खुद कैसे Calculate करें?

अब अगर आपको concept समझ में आ गया है तो अपनी actual SIP का XIRR निकालकर देखिए।

XIRR Calculator खोलें →

Excel में XIRR कैसे निकालें?

XIRR kya hota hai excel calculation

अगर आप Excel use करते हैं तो formula है:

=XIRR(values, dates)

मान लीजिए Column A में dates हैं और Column B में amounts।

Investment करते समय पैसा आपकी तरफ से बाहर जा रहा है इसलिए investment को negative रखें।

जैसे:

-10000

अगर आपने पैसा निकाला है तो वह आपके लिए inflow है।

इसलिए:

+5000

और अगर investment अभी बेचा नहीं है तो calculation की आखिरी date पर उसकी current portfolio value को positive value की तरह रखा जा सकता है।

अब अगर B2:B10 में amounts और A2:A10 में dates हैं तो:

=XIRR(B2:B10,A2:A10)

इतना करने पर Excel annualised XIRR निकाल देगा।

Google Sheets में XIRR कैसे निकालें?

Google Sheets में भी XIRR मौजूद है।

Syntax लगभग वही है:

=XIRR(cashflow_amounts, cashflow_dates)

यानी बिलकुल Excel जैसा ही basic approach यहाँ भी है।

मैंने investment बेचा ही नहीं, फिर positive cash flow क्या डालूँ?

यह बहुत ही common confusion है।

मान लीजिए आपने SIP के जरिए ₹2 लाख invest किए और आज investment की कुल value ₹2.25 लाख है।

अब आपने तो units बेची ही नहीं हैं।

फिर भी आज तक का XIRR निकालने के लिए calculation date पर ₹2.25 लाख की current value को final positive value के रूप में लिया जा सकता है।

इसका मतलब यह नहीं कि पैसा आपके bank account में आ गया है बल्कि यह calculation के लिए आज की portfolio value है।

अगर आप आज पूरा investment redeem करते, तो roughly यही value final cash inflow का काम करती।

अगर बीच में पैसा निकाला हो तो XIRR कैसे निकलेगा?

मान लीजिए:

आपने पहले ₹1 लाख invest किया फिर कुछ महीने बाद ₹20,000 और डाले और फिर ₹15,000 निकाल लिए।

आज remaining investment की कुल value ₹1.18 लाख है।

यहाँ XIRR calculation में Investment negative cash flow होगा।

दूसरा investment भी negative।

₹15,000 withdrawal positive।

और आज की current value final positive cash flow।

यही XIRR की असली ताकत है।

यह सिर्फ “पहले कितना लगाया और आखिर में कितना हुआ” तक सीमित नहीं है।

Partial Redemption के बाद क्या XIRR बदल सकता है?

जी हाँ।

ऐसा इसलिए क्योंकि आपने cash flow को बदल दिया है।

मान लें….जब आप ₹20,000 redeem करते हैं तो वह XIRR calculation में positive cash flow बनता है और यहाँ उसकी date भी matter करती है।

इसलिए redemption के बाद केवल portfolio की बची हुई current value को देखकर return समझना आपको पूरी picture नहीं देगा।

Step-Up SIP में भी XIRR काम करता है?

जी हाँ।

मान लीजिए पहले साल SIP ₹5,000 थी, दूसरे साल ₹7,000 और तीसरे साल ₹10,000।

अब XIRR के लिए यह कोई problem नहीं है क्योंकि यहाँ हर transaction का amount और date अलग-अलग लिया जा सकता है।

यही बात irregular lump sums पर भी लागू होती है।

SIP और Lump Sum दोनों साथ हों तो?

मान लीजिए आपकी ₹10,000 SIP चल रही है और Market correction के समय आपने ₹50,000 का extra lump sum भी डाल दिया।

अब portfolio return calculate करते समय उस ₹50,000 की अलग date भी शामिल होगी।

XIRR इसी तरह multiple cash flows को एक calculation में जोड़ सकता है।

SWP में XIRR निकाल सकते हैं?

जी हाँ।

अगर investment के बाद नियमित withdrawals हो रहे हैं तो उन withdrawals को positive cash flows के रूप में लिया जा सकता है।

लेकिन यहाँ transaction data पूरा होना जरूरी है क्योंकि अगर कोई withdrawal छूट गया तो result गलत हो सकता है।

अलग-अलग Apps में XIRR अलग क्यों दिख सकता है?

मान लीजिए XYZ app में आपका XIRR 11% दिख रहा है और किसी दूसरी portfolio app में 8.5%।

अब यहाँ पर कौन सही है?

तो सबसे पहले आपको यह check करना चाहिए कि दोनों एक ही data use कर रहे हैं या नहीं।

किस date से वहां पर return calculate हो रहा है?

क्या पुराने transactions दोनों apps में imported हैं?

कोई External Mutual Fund investment छूटा तो नहीं है?

कहीं कोई redemption missing तो नहीं?

क्या एक app lifetime XIRR दिखा रहा है और दूसरा किसी selected period का?

Final portfolio value किस date की है?

अगर underlying cash flows और dates अलग हैं तो XIRR भी अलग आ सकता है।

इसलिए app बदलने से पहले calculation का data check करना ज्यादा useful है।

आप same cash flows और same dates अपने independent XIRR calculator में डालकर भी cross-check कर सकते हैं।

Portfolio XIRR और किसी एक Fund का XIRR अलग क्यों है?

मान लीजिए आपके पास तीन Mutual Funds हैं।

Fund A में SIP 5 साल से चल रही है, Fund B केवल 2 साल पुराना है और Fund C में आपने बीच में lump sum किया है ।

यहाँ पर हर fund का अपना अलग cash-flow pattern है।

अगर app पूरे portfolio की सभी cash flows को एक साथ लेकर XIRR calculate करता है तो portfolio XIRR एक combined number होगा।

यहाँ यह जरूरी नहीं है कि तीनों funds के XIRR का simple average हो।

क्या XIRR Inflation को भी consider करता है?

नहीं।

Normal XIRR आपके investment cash flows का nominal annualized return बताता है।

Inflation से आपकी purchasing power पर क्या असर पड़ा, वह अलग calculation है।

मान लीजिए XIRR 8% है तो इसका यह मतलब यह नहीं है कि आपकी real purchasing power भी 8% बढ़ गई।

Inflation को आपको अलग देखना पड़ेगा।

देखिये: Inflation/Deflation Calculator

क्या XIRR Future Return बताता है?

जी नहीं।

यह बात बहुत जरूरी है।

अगर पिछले कुछ वर्षों का XIRR 14% है तो इसका मतलब यह नहीं कि आगे भी आपको 14% मिलेगा।

XIRR आपके historical cash flows और current/final value से निकला हुआ एक number है और यह future return का promise नहीं है।

इसीलिए XIRR को देखकर future SIP calculation में वही rate blindly डाल देना सही तरीका नहीं है।

Future planning में assumed return एक अलग assumption है और Past XIRR अलग चीज है।

XIRR में सबसे बड़ी गलती क्या होती है?

मेरे हिसाब से गलती calculation की नहीं है पर हाँ Interpretation की जरूर होती है

10% देखते ही अच्छा।

5% देखते ही खराब।

30% देखते ही खुश।

Negative देखते ही panic।

जबकि सबसे पहले आपको यह पूछना चाहिए कि यह XIRR कितने समय का है और किन cash flows से बना है?

यही सवाल पूरी picture को बदल देता है।

एक बार फिर बहुत आसान तरीके से……

मान लीजिए आप किसी दोस्त से पूछें:

“तुम दिल्ली से मुंबई कितनी speed से गए थे?”

वह बोले:

“Average speed 70 km/hour।”

तो इसका मतलब यह नहीं कि उसकी गाड़ी हर समय 70 की speed पर ही चली थी।

वह कभी 100 रही होगी, कभी traffic में 20 और कभी गाड़ी रुकी भी होगी।

यहाँ पर 70 km/hour पूरी journey को एक average rate में समझाने की कोशिश है।

XIRR भी कुछ ऐसा ही है।

ये यह नहीं कहता कि हर साल आपका investment उसी rate से बढ़ा बल्कि यह आपके अलग-अलग cash flows और उनकी timing को एक annualized rate में बदलकर समझने में मदद करता है।

XIRR से जुड़े छोटे लेकिन जरूरी सवाल

XIRR का Full Form क्या है?

Extended Internal Rate of Return.

क्या XIRR और CAGR एक जैसे हैं?

एक simple lump-sum investment में जहाँ केवल एक initial investment और एक final value हो वहां ये दोनों समान या बहुत करीब result दे सकते हैं। Multiple dated cash flows आने पर XIRR ज्यादा उपयोगी हो जाता है।

क्या XIRR 100% से ज्यादा हो सकता है?

Mathematically हो सकता है, खासकर बहुत छोटे period में अगर value तेजी से बढ़ी हो तब। लेकिन ऐसे short-period annualized number को actual earned percentage समझना गलत होगा।

Excel में XIRR #NUM! क्यों दिखा सकता है?

इसका एक common कारण यह है कि cash flows में positive और negative दोनों values नहीं हैं। Dates या data में problem होने पर भी error आ सकता है।

क्या XIRR Mutual Fund की quality बताता है?

जी नहीं। यह केवल आपके cash flows का annualized return बताता है। Risk, period, benchmark, cost और investment context अलग अलग बातें हैं।

क्या ज्यादा XIRR हमेशा बेहतर है?

आपको सिर्फ number देखकर ऐसा conclusion नहीं निकालना चाहिए।

आखिर में क्या याद रखें?

अगर आप केवल एक बात याद रखना चाहें तो यह रखें:

XIRR आपके investment का कोई marksheet score नहीं है।

यह सिर्फ एक calculation है और उसका काम है आपके अलग-अलग dates पर लगाए और निकाले गए पैसों को ध्यान में रखकर annualised return निकालना।

इसलिए अगली बार app में जब XIRR 7%, 12% या 25% दिखाई दे तो सीधे अच्छा या खराब decide मत कीजिए।

पहले देखिए कि:

Investment कितना पुराना है।

कितना पैसा कब-कब लगाया।

बीच में पैसा निकाला या फिर नहीं।

Actual gain/loss कितना है।

और जिस return से आप compare कर रहे हैं, वह उसी तरह calculate हुआ है या नहीं।

फिर आप देखेंगे कि XIRR आपको काफी ज्यादा समझ में आने लगेगा।

xirr-finance-infographic

नोट: यह लेख केवल financial education के लिए है। XIRR किसी investment की quality, future return या suitability को तय नहीं करता है| आप कोई भी फैसला लेने से पहले investment period, risk, costs और अपनी financial situation को अलग से जरूर समझें।

शेयर करें!

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आप इस पेज की सामग्री को कॉपी नहीं कर सकते!

Scroll to Top